हाल ही में हुए TiECON में स्पीकर ने 'नॉलेज इकॉनमी' शब्द का बार बार इस्तेमाल किया। भोपाल से TiECON में शामिल होने आए मेरे युवा उद्यमी मित्र विजय कुमार, जो कि मेरे बगल में बैठे थे, ने पूछा, ‘राज सर, ये नॉलेज इकॉनमी असल में है क्या?’ मैंने बुदबुदाते हुए उन्हें कुछ-कुछ तो बता दिया लेकिन में उन्हें अपने छोटे से जवाब से संतुष्ट नहीं कर पाया। मैंने वापस लौट कर नॉलेज इकॉनमी पर रिसर्च की।
मैंने एपीजे कलाम की स्पीच निकाली जो उन्होंने ASSOCHAM की 'नॉलेज इकॉनमी' नाम से हुई समिट में दी थी। इस स्पीच में उन्होंने पुरानी अर्थव्यवस्था के साथ साथ पुराने समय और वर्तमान समय में नॉलेज इकॉनमी से जुड़े मसलों पर बोला है।
इस स्पीच के कुछ महत्वपूर्ण अंश हैं-
1. कल प्राकृतिक संसाधन के तौर पर 'पावर' का नाम लिया जाता था। आज नॉलेज ही पावर है।
2. कल हाइरार्की यानी वर्गीकरण काम करने का मॉडल था। आज मिल जुल कर कम करना ही वक्त की मांग और जरूरत है।
3. कल लीडर ही आदेश देते थे और नियंत्रण रखते थे। आज लीडर सशक्तीकरण करते हैं और सिखाते हैं।
4. कल शेयरहोल्डर्स आगे रहते थे। आज कस्टमर्स पहले आते हैं।
5. कल कर्मचारियों को आदेश दिए जाते थे। आज टीम फैसला लेती है।
6. कल वरिष्ठता (सीनियोरिटी) स्टेट्स की पहचान थी। आज रचनात्मकता स्टेट्स बताती है।
7. कल प्रॉडक्शन से पता चलता था कि अवेलेबिलिटी क्या है। आज प्रतियोगिता ही असल कुंजी है।
8. कल वैल्यू ऐसी चीज थी जिसे एक्सट्रा समझा जाता था। आज वैल्यू ही सबकुछ है।
9. कल हर कोई एक दूसरे से कॉम्पिटिशन कर रहा था। आज हर कोई अपने आप में कस्टमर है।
10. कल हर हाल में प्रॉफिट हासिल किए जाते थे, किसी भी कीमत पर। आज ईमानदारी से काम करना और ईमानदीर से सफलता पाना हर उद्यमी का मंत्र है। प्रॉफिट तो अपने आप पीछे आ ही जाएगा।

मैं अपने सभी उद्यमी दोस्तों को बता देना चाहता हूं कि 2020 तक आर्थिक रूप से विकसित देश बनने की कोशिश कर रहे भारत के संदर्भ में यह बहुत जरूरी है कि उद्यमी यह जानें और दिन प्रतिदिन के कारोबारी कामकाज में कुछ महत्वपूर्ण बिजनस प्रैक्टिसेस को व्यवहार में लाएं। तभी, वे 'नॉलेज इकॉनमी' के दौर में सफल हो सकेंगे।
मैं उम्मीद करता हूं कि मैं 'नॉलेज इकॉनमी' के बारे में पूछे गए अपने दोस्त विजय के सवाल का पूरी तरह से सही जवाब दे पाया हूं।